फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने गन्ना क्रय केंद्रों पर ही होगी जिले में गन्ना खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने गन्ना क्रय केंद्रों पर ही होगी जिले में गन्ना खरीद
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले की चीनी मिलों में पेराई सत्र को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिवाली के बाद साबिगढ़ और अगौता की अनामिका शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू हो जाएगा। गन्ना केंद्रों का आवंटन न होने के कारण चीनी मिल नए सत्र में अभी अभी पुराने क्रय केंद्रों पर गन्ना तौल करेंगी। चीनी मिलों के जो पुराने केंद्र थे उन्हें मिल अफसरों ने दुरुस्त कराना शुरू कर दिया है।
जिले में पिछले वर्ष करीब 213 क्रय केंद्र चीनी मिलों के लगाए गए थे। इन पर अब गन्ना तौल शुरू होगी। हापुड़ की सिंभावली व बृजनाथपुर चीनी मिल द्वारा किसानों का गन्ना भुगतान न किए जाने पर किसानों ने इन चीनी मिलों के क्रय केंद्रों को अपने क्षेत्रों से हटवाने की मांग डीसीओ से की है। गन्ना विभाग लखनऊ से अभी क्रय केंद्रों का आवंटन फाइनल नहीं हो सका है, तो फिलहाल पुराने केंद्रों पर विभाग ने चीनी मिलों को खरीद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीओ बृजेश पटेल ने बताया कि चीनी मिलों में मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अब बॉयलर पूजन होना शुरू हो गया है, तो दीपावली के बाद चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू होगा। उन्होंने बताया कि दिवाली के बाद जिले की चारों चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू हो जाएगा। पुराने क्रय केंद्रों पर अभी मिलें किसानों से गन्ना तौल करेंगी, इसके लिए तैयारी चल रही हैं। शासन स्तर से जल्द गन्ना क्रय केंद्र आवंटित हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें