फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारी के नौकर से 2.57 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफा कारोबारी के नौकर से 2.57 लाख की लूट
विज्ञापन

शिकारपुर। नगर में सोमवार सुबह सराफा व्यापारी के नौकर से अज्ञात बदमाशों ने 2.57 लाख रुपये की नकदी लूट ली। लूट की सूचना सराफा व्यापारी ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन बदमाशों का शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध भी नजर आ रहा है। अधिकारी जल्द ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रहे हैं।
नगर के मोहल्ला नौगंज निवासी कृष्ण कुमार की सराफा बाजार में सुरेश चंद एंड संस के नाम से सराफा की दुकान है। उनकी दुकान पर अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद निवासी अशोक सिंह नौकरी करता है। उन्होंने बताया कि सोमवार को लगभग 12.15 बजे अशोक दुकान से बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में जमा करने के लिए 2.57 लाख रुपए थैले में रखकर जा रहा था। बताया गया कि इसी दौरान काले वैध जी वाली गली में पीछे से आए दो बदमाशों ने उससे नकदी से भरा थैला लूट लिया, इसके बाद आरोपी मुख्य मार्ग की ओर भाग गए। जिसकी सूचना अशोक कुमार ने अपने सराफा व्यापारी व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। साथ ही नौकर को साथ में लेकर क्षेत्र में कांबिंग भी की। लेकिन बदमाशों का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित व्यापारी ने मामले में तहरीर देकर जल्द से जल्द वारदात के राजफाश की मांग की है। वहीं पुलिस की जांच में मामला प्रथम दृष्ट्या संदिग्ध भी नजर आ रहा है। बताया गया कि वारदात के बाद नौकर के द्वारा शोर भी नहीं मचाया गया। जिससे बदमाश मौके से आसानी से भाग निकले।
विज्ञापन

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
वारदात के बाद पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस ने गली व सड़क पर लगे करीब 30 सीसीटीवी कैमरों की डीबीआर खंगाली है। जिसमें कुछ संदिग्ध व्यकित कैद नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी भी बदमाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जल्द ही वारदात का राजफाश करने का दंभ भर रही है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारी के नौकर से लूट की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। साथ ही आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ संदिग्ध भी हिरासत में लिए गए हैं। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। - बजरंग बली चौरसिया, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें