फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर 15 मिनट पर दिल्ली के लिए मिलेगी रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन
हर 15 मिनट पर दिल्ली के लिए मिलेगी रोडवेज बस
विज्ञापन

बुलंदशहर। दिवाली पर बुलंदशहर डिपो से 25 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। पहले से चल रही बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। हर 15 मिनट पर डिपो से दिल्ली के लिए रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। एआरएम ने 20 से 28 अक्तूबर तक निरंतर बसों का संचालन करने के लिए सभी कर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

डिपो से सर्वाधिक बसों का संचालन दिल्ली रूट पर किया जाएगा। खुर्जा और सिकंदराबाद डिपो से भी अतिरिक्त बसों के संचालन के साथ शेष बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि डिपो पर निगम की 82 बसें समेत कुल 100 बसें हैं। अभी तक 60 से 65 रोडवेज बसों का संचालन किया जाता है। दिवाली पर 20 से 28 अक्तूबर तक 85 से 90 बसों का संचालन किया जाएगा। साथ ही 10 बसों को रिजर्व में रखा जाएगा। जिससे जरूरत पड़ने पर संबंधित बसों का संचालन भी किया जा सके। लगातार ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालक व कर्मियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें