फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने पांच कार, दो ट्रैक्टर समेत अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। आरोपी दिल्ली-एनसीआर के साथ अलीगढ़, गाजियाबाद में भी वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सोमवार को एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि चार दिन पहले ऊपरकोट से चोरी हुई एक कार में सवार होकर वाहन चोर मामन चुंगी की ओर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। इसके बाद आरोपियों की कार को रोककर उसमें बैठे तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शैफ उर्फ काला, जीशान उर्फ सुहेब निवासी इस्लामाबाद कोतवाली नगर एवं राजू कुरैशी निवासी काजीपाड़ा टप्पल जिला अलीगढ़ बताया। जबकि दो आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर जालखेड़ा मार्ग स्थित एक कालोनी में खाली प्लॉट और बीसा कालोनी से चोरी की पांच कार, दो ट्रेक्टर, एक तमंचा, एक छुरा व गाड़ियों का लॉक तोड़ने का हथियार बरामद किया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने वाहनों को दिल्ली, नोएडा, हाथरस, अलीगढ़ से वाहनों को चोरी किया था।
विज्ञापन

फरार आरोपियों में से एक गिरफ्तार
रात में वाहन चोर गिरोह के फरार हुए दो सदस्यों में से एक को सोमवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी साजिद को पुरानी जेल के पास से अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रहीं हैं।
विज्ञापन

शैफ पर आठ और जीशान, साजिद व राजू पर सात-सात मुकदमे
वाहन चोर गिरोह के सदस्य शैफ पर बुलंदशहर, हाथरस, दिल्ली, गौतमबुद्धनगर के थानों में कुल आठ, जबकि जीशान, साजिद और राजू पर सात-सात मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। जिससे साफ है कि आरोपी लंबे समय से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें