फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने फेसबुक पर बनाई एसएसपी की फर्जी आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने फेसबुक पर बनाई एसएसपी की फर्जी आईडी
विज्ञापन

बुलंदशहर। साइबर ठग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। साइबर ठगों ने पुलिस कप्तान की फेसबुक की फर्जी आईडी बनाकर उनके परिचितों से ठगी की कोशिश की है। एसएसपी ने परिचितों को सचेत करते हुए आरोपियों का पता लगाने के लिए साइबर टीम को लगाया है।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों में साइबर ठगों द्वारा आम लोगों समेत कई राजनेताओं और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी की जा चुकी है। हालांकि, फर्जी आईडी बनाने के अधिकांश मामले में पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में कोई सफलता नहीं मिल सकी है। इस बार किसी ठग ने सोशल साइट फेसबुक पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह की फर्जी आईडी बना ली और उनके परिचितो को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजनी शुरू कर दी। कुछ परिचितों से जानकारी मिलने पर एसएसपी ने अपनी आईडी से लोगों को सचेत किया। इसके अलावा एसएसपी ने मामले की जांच कर आरोपी का पता लगाने के लिए साइबर टीम को लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें