फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूनम हत्याकांड: तलाक न देने पर की थी पति ने हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पूनम हत्याकांड: तलाक न देने पर की थी पति ने हत्या
विज्ञापन

गुलावठी। थाना क्षेत्र के गांव बराल में पूनम की हत्या करने के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी पति को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से आला कत्ल सर्जिकल ब्लेड एवं खून से सनी शर्ट बरामद की है। बताया गया कि आरोपी ने पत्नी की हत्या तलाक न देने पर की थी। हालांकि, मीडिया के सामने आरोपी ने हत्या न करने की बात कही है।
नगर कोतवाली की सुशीला विहार कालोनी निवासी नर्स पूनम की बराल में उसके अपंजीकृत क्लीनिक पर पति नीरज ने सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी थी। मां सुशीला ने आरोपी नीरज को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी नीरज व पूनम करीब तीन वर्षों से अलग-अलग रह रहे थे। पूनम बुलंदशहर के सुशीला विहार में किराये के मकान में रहती थी। जबकि, नीरज हापुड़ में रहता था। नीरज अपनी पत्नी से तलाक चाहता था, जबकि पूनम पति को तलाक नहीं दे रही थी। जिस कारण दोनों में अनबन चल रही थी। पति-पत्नी का तलाक का मुकदमा हापुड़ कोर्ट में चल रहा है। बताया गया कि आरोपी पहले से अपनी पत्नी की हत्या करने का मन बनाकर हापुड़ से बस द्वारा आया था। वह अपने साथ सर्जिकल ब्लेड लेकर आया था। बस से उतरने के बाद पैदल ही क्लीनिक तक पहुंचा। क्लीनिक में तलाक देने को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और आरोपी ने सर्जिकल ब्लेड से अपनी पत्नी पूनम की हत्या कर दी। वहीं, अब आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

आरोपी बोला, पूनम ने खुद रेता था अपना गला
आरोपी नीरज ने थाने में बताया कि वह अपनी पत्नी से तलाक चाहता था, लेकिन वह उसे तलाक नहीं दे रही थी। पूनम ने उसे फंसाने के लिए स्वयं सर्जिकल ब्लेड अपनी गर्दन पर मारा था। मैंने उसकी हत्या नहीं की। नीरज के अनुसार जब पूनम ने स्वयं को ब्लेड मारा तो वह घबरा गया था। इसलिए वह मौके से भागा। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

कोट
आरोपी को जेल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जंाच में सामने आया है कि वह पूनम से तलाक लेना चाहता था। लेकिन, पूनम उसे तलाक नहीं दे रही थी। इस कारण उसकी हत्या कर दी। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें