फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान की छत का दरवाजा-जंगला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान की छत का दरवाजा-जंगला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन

गुलावठी। थाना क्षेत्र में चोरों के आतंक पर लगाम लगा पाना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। चोर वारदातों को लगातार अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस वारदातों पर अंकुश तो दूर, राजफाश करने में भी फेल साबित हो रही है। बृहस्पतिवार देर रात चोरों ने हाईवे पर नगर पालिका के निकट स्थित एक परचून की दुकान के छत का दरवाजे और जंगले तोड़कर लाखों रुपये कीमत का माल और नकदी चोरी कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
मोहल्ला रामनगर निवासी प्रदीप कंसल ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उनकी हाइवे पर नगर पालिका के निकट अग्रवाल किराना स्टोर के नाम से परचून की दुकान है। बुधवार को प्रतिदिन की तरह वे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे, बृहस्पतिवार को मतदान के चलते दुकान रखी थी। देर रात में चोरों ने दुकान की छत का दरवाजा तोड़ा और दुकान में प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह व्यापारी दुकान पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। प्रदीप कंसल ने बताया कि चोर दुकान से करीब 60 किलो देशी घी, 30 किलो मेवे, तम्बाकू, बीड़ी के मंडल एवं अन्य परचून का सामान और 16 हजार रुपये नकद चुरा ले गए हैं। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रदीप कंसल ने बताया कि चोरों ने घटना को अंजाम देने के लिए तीन दरवाजे व एक जंगला तोड़ा। उन्होंने बताया कि करीब छह माह पूर्व भी दुकान में चोरी की वारदात हो चुकी है। उस वारदात का भी पुलिस अभी तक खुलासा नही कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मामले की जानकारी है, पीड़ित से तहरीर मिल गई है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें