फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए गर्भवती को पीटा, हुआ गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए गर्भवती को पीटा, हुआ गर्भपात
विज्ञापन

बुलंदशहर। दहेज के लिए एक गर्भवती विवाहिता को पीटने और गर्भपात होने के मामला सामने आया है। पीड़िता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मोबाइल तोड़ने और रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में मोहल्ला साठा क्षेत्र निवासी पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि करीब दो वर्ष पहले उसकी शादी शिकारपुर क्षेत्र के जवाहर मंडी क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने पर्याप्त दान-दहेज दिया था, किंतु ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि पिछले दिनों जब दहेज की मांग का विरोध किया तो आरोपियों ने गर्भवती होने के बाद भी बुरी तरह से पिटाई की। पिटाई के दौरान आरोपी पति ने पेट में लात मारी, जिससे गर्भपात हो गया। साथ ही पिटाई करते हुए 12 हजार रुपये छीन लिए। पीड़िता की शिकायत पर नगर पुलिस ने आरोपी श्रेष्ठ शर्मा, रूपकिशोर शर्मा, पुष्पा शर्मा, सुजेता, समीक्षा, सिद्धांत निवासी जवाहर मंडी शिकारपुर, प्रदीप कुमार भारद्वाज निवासी शेखसराय कोतवाली नगर एवं पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मामले में निष्पक्षता से जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें