फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर साइंस एवं बीकाम ऑनर्स की परीक्षाएं स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर साइंस एवं बीकाम ऑनर्स की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। अब सीसीएसयू की ओर से परीक्षा कराने का नया कार्यक्रम जारी किया जाएगा। उसी के आधार पर यह परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि किन्हीं कारणों के चलते इन परीक्षाओं को आगामी निर्देश तक स्थगित कर दिया गया है। इसकी जानकारी परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को कॉलेजों की ओर से पहुंचा दी गई हैं। उन्हाेंने बताया कि इससे पहले भी इन परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया था। एक बार अब फिर से इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।
जल्द ही सीसीएसयू की ओर से नया कार्यक्रम जारी किया जाएगा। इसके अलावा अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं यथावत संचालित होती रहेंगी। इस समय स्नातक और परास्नातक की परीक्षाएं लगातार संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें