फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: किसान से एक लाख रुपये की ठगी करने वाले जीजा-साले मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
अनूपशहर और स्वाट देहात टीम से मुठभेड़ में घायल बदमाश। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
अनूपशहर। थाना पुलिस व स्वाट देहात की टीम ने बीते दिनों किसान से हुई ठगी के मामले में दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हैं। दोनों रिश्ते में जीजा-साले हैं। जिन पर बुलंदशहर के अलावा अन्य जनपदों में भी धोखाधड़ी, चोरी और लूट समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी देहात डाॅ. तेजवीर सिंह ने बताया कि 23 मई को गांव दुगरऊ निवासी 60 वर्षीय वृद्ध किसान कुंवरपाल सिंह ने बैंक से केसीसी से एक लाख रुपये निकाले थे। बैंक में ही मिले दो युवकों ने उन्हें झांसे में लिया और एक लाख के तीन लाख रुपये करके देने की बात कही। इस पर कुंवरपाल उनके झांसे में आ गए और अपने एक लाख रुपये उन्हें थमा दिए।
इसके बाद आरोपी उन्हें एक गड्डी देकर चले गए। पीड़ित ने जब वह गड्डी खोलकर देखी तो उसमें फर्जी नोट थे। रविवार देर रात स्वाट और अनूपशहर टीम को सूचना मिली कि वृद्ध से ठगी करने वाले दो शातिर अपराधी गंगापुल की ओर से आने वाले हैं। इस पर पुलिस टीमों ने वहां चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने एक बाइक पर आ रहे दो युवकों को रुकने का इशारा किया। इस पर आरोपी पुलिस को देखकर कच्चे रास्ते से भागने लगे। तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। कुछ दूरी पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को घेर लिया। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिए। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
पकड़े गए बदमाशों की शिनाख्त हनी वर्मा व उसके साले अनुज वर्मा निवासी कमला विहार पीतलनगरी थाना कटघर जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वृद्ध किसान से उन्होंने ही रकम हड़पी थी। इसमें उनका एक अन्य साथी भी शामिल था। जो कि अभी फरार है। घटना के बाद तीनों ने आपस में 33-33 हजार रुपये बांट लिए थे। आरोपियों से हड़पी गई रकम में से 45 हजार रुपये, एक फर्जी नोट की गड्डी और अवैध असलहे बरामद किए गए हैं। उपचार के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें