सिकंदराबाद। स्कूटी और ई-रिक्शा की टक्कर होने से स्कूटी सवार भाई-बहन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खगुआबास निवासी कुनाल (17) बहन अंजलि (19) के साथ स्कूटी से जा रहा था। सिरोधन रोड पर आशीर्वाद मैरिज होम के पास उनकी ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों भाई-बहन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को रेफर कराकर उपचार के लिए हायर सेंटर ले गए। मामले की जांच की जा रही है। संवाद