फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन दर्ज कराएं एफआईआर

Sat, 16 Jul 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
ऑनलाइन एफआईआर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हाईटेक होती जिले की पुलिस ने एक कदम और बढ़ा दिया है। जनपद को पहले पेपरलेस थाने की सौगात मिल गई है। सीसीटीएनएस के तहत ऑनलाइन हुए औरंगाबाद थाने में सब काम कंप्यूटर पर होगा। सबसे बड़ी बात यह है कि अब पीड़ित को थाने में जाने की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी, अब ऑनलाइन एफआईआर कराया जा सकता है। 
विज्ञापन


विभाग जल्द ही जनपद के अन्य थानों को पेपरलेस करने में जुटा है। जनपद में सीसीटीएनएस के नोडल अधिकारी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि शासन स्तर से जनपद के किसी एक थाने को चिन्हित कर पेपरलेस करने के निर्देश दिए गए थे।

जिसके संबंध में क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) सॉफ्टवेयर के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर विनीत कुमार शर्मा व प्रभारी सीसीटीएनएस कपिल मलिक ने औरंगाबाद थाने को पेपरलेस बनाया है।
विज्ञापन


औरंगाबाद थाने में रोजनामाचा आम (जीडी), एफआईआर, एनसीआर, चार्जशीट, फाइनल रिपोर्ट एवं थाने के अन्य काम कंप्यूटर पर किए जा रहे हैं। इन सभी कार्यों को अपने-अपने दफ्तर में बैठे अधिकारी ऑनलाइन एक क्लिक करके देख सकते हैं। इससे जीडी पर बैठा मुंशी अब खेल नहीं कर सकेगा।

जनपद में सीसीटीएनएस के नोडल अधिकारी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि अन्य थानों को भी पेपरलेस करने की दिशा में काम किया जा रहा है। ऐसा करने से पुलिस विभाग के काम में तेजी और पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें