फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मांगें पूरी नहीं हुई तो चुनाव का बहिष्कार’

Fri, 16 Sep 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
मैना मौजपुर गांव में शुक्रवार को धरने पर बैठे किसान। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहित जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर मैना मौजपुर गांव में धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि उनकी मांगे अगर पूरी नहीं की गई तो आगामी विस चुनाव में वे वोट नहीं डालेंगे।
विज्ञापन


फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर किसानों का धरना दसवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर शासन प्रशासन की तरफ से कोई न पहुंचने के कारण किसानों में रोष व्याप्त था। किसानों ने कहा कि प्रशासन बिना वार्ता किए ही जबरन उनकी जमीन छीनना चाहता है।

धरना स्थल पर पहुंचे भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि वह पीड़ित किसानों के साथ हर लड़ाई में रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने उनकी मांगों पर अमल नहीं किया तो आंदोलन उग्र हो सकता है। जब तक किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिलेगा धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


धरने का संचालन सुग्रीव सोलंकी ने किया। सुशीला देवी, मंजू देवी, ज्ञानवती, संतोष, चरन देवी, गायत्री, कमलेश, कैलादेवी, जयदेयी, उदय सिंह, बब्बन, केहर सिंह, जगपाल, अतर सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें