बुलंदशहर। जिले के बॉक्सिंग खिलाड़ी कार्तिक सिरोही ने गोरखपुर में गोल्ड मेडल जीता है। कार्तिक ने जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेकर यह सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि पर उसके परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है।
बॉक्सिंग खिलाड़ी कार्तिक सिरोही ब्लॉक अगौता क्षेत्र क गांव अकबरपुर निवासी अजय कुमार का पुत्र है। वह सेंट मोमिना स्कूल का छात्र है। कोच सचिन शुक्ला ने बताया कि कार्तिक ने नगर के टांडा स्टेडियम में खेलो इंडिया बॉक्सिंग सेंटर में एक साल तक कड़ी मेहनत की। इसी का नतीजा है कि कार्तिक ने अभी हाल ही में गोरखपुर में हुई जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत लिया। अब कार्तिक का उत्तराखंड के काशीपुर सांई बॉक्सिंग आवासीय स्पोटर्स हॉस्टल में चयन हुआ है। कार्तिक की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी नवीन कुमार सिंह और बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव शाह फैसल ने बधाई दी है।