फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कानपुर, लखनऊ व गोरखपुर के मुक्केबाजों ने बनाई बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। टांडा स्टेडियम में चल रही बालिका वर्ग की प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में सोमवार को दूसरे दिन चार मुकाबले खेले गए। इसमें कानपुर, गोरखपुर व लखनऊ की बालिका मुक्केबाज ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को मात देकर बढ़त बनाई। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा।
विज्ञापन

खेल निदेशालय व उप्र बॉक्सिंग संघ के समन्वय से आयोजित हो रही बालिका वर्ग की प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बाॅक्सिंग प्रतियोगिता का दूसरे दिन उपजिलाधिकारी न्यायिक संजय कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। साथ ही जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को बैज लगाकर स्वागत किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक भूपेंद्र सिंह, उपक्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार, चिकित्साधिकारी डॉ. कनिष्क, एडमिन सेक्रेटरी एसके क्षेत्री, कोच सचिन शुक्ला, कोच कुलविंदर सिंह, कोच नेत्रपाल सिंह, कोच पुनीत आर्य, कोच पूजा, कोच अल्पना त्यागी आदि मौजूद रहे।

इनके बीच हुआ मुकाबला
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन चार मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला 37 से 40 किग्रा भारवर्ग में गाेरखपुर की आंचल ने झांसी की श्वेता सचान को शिकस्त दी। इसके बाद दूसरे मुकाबले में 37 से 40 किग्रा भारवर्ग में कानपुर की अपूर्वा अग्रवाल ने अलीगढ़ की जैनब को, 40 से 43 किग्रा भारवर्ग में लखनऊ की इदीवरा सिंह विष्ठ ने गोरखपुर की ममता को और 49 से 52 किग्रा भारवर्ग में कानपुर की मन्नत कुश्वाहा ने मुरादाबाद की दिव्यांशी को मात दी। अब शेष मुकाबले मंगलवार व समापन बुधवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें