फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 17 परिषदीय स्कूल में चहारदीवारी व नौ में बनेंगे अतिरिक्त कक्षा कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के 17 परिषदीय स्कूलों में चहारदीवारी और नौ में अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनेंगे। इसके साथ ही 22 स्कूलों को डेस्क व बेंच मिलेंगी। साथ ही चार कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में टाइल्स लगाने का काम भी होगा। यह सभी कार्य जिला खनिज निधि से होंगे। बीएसए ने प्रस्ताव बनाकर एडीएम फाइनेंस अभिषेक कुमार सिंह को भेज दिया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि शासन की ओर से परिषदीय स्कूलों में समय-समय पर विभिन्न विकास होते रहते हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत की निधि से भी स्कूलों में काफी कार्य हो चुके हैं। बावजूद इसके अभी भी काफी काम होने बाकी हैं। डीएम श्रुति के निर्देश पर अब गंगा किनारे वाले ब्लॉक स्याना, ऊंचागांव, अनूपशहर व डिबाई के स्कूलों की चाहरदीवारी, अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण व डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने की पहल की गई है।
इसके लिए 33 परिषदीय स्कूलों में चहारदीवारी, नौ स्कूलों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण, स्याना, अनूपशहर, ऊंचागांव व डिबाई में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में टाइल्स लगाने और 22 स्कूलों के विद्यार्थियों को डेस्क-बेंच का प्रस्ताव तैयार एडीएम फाइनेंस को भेज दिया है।
विज्ञापन

उम्मीद है कि इस प्रस्ताव पर जल्द स्वीकृति मिल जाएंगी। इसके साथ ही जिला खनिज निधि से राशि जारी कर दी जाएगी। इसके बाद यह सभी काम शुरू करा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले के किसी न किसी स्कूल में इस समय भी काफी काम चल रहे हैं। शासन की मंशा है कि सभी स्कूलों में सभी सुविधाएं हों, ताकि शिक्षा का माहौल निजी स्कूलों की तरह बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें