फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जिम कर घर जा रहे बॉडी बिल्डर हमला, बदमाशों ने युवक के जांघ पर मारी गोली

Sun, 13 Jul 2025 07:07 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा

सार

मलखान अपने दोस्तों के साथ बाइक पर बैठकर वहां से जाने लगा। तभी आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली उसके दांये पैर की जांघ में जाकर लगी, जिससे वह घायल हो गया। 
विज्ञापन
बॉडी बिल्डर - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के खुर्जा स्थित मंदिर मार्ग पर शनिवार रात को जिम कर घर जा रहे युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। बीच रास्ते में रोककर युवक से मारपीट की, जब युवक वहां से भागने लगा तो उस को तमंचे से गोली मार दी। गोली युवक की जांघ में लगी, जिसमें वह घायल हो गया। युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

खुर्जा के गांव ढांकर निवासी विनोद ने बताया कि उनका चचेरा भाई मलखान नवदुर्गा शक्ति मंदिर के पास जिम करता है। रोजाना की तरह शनिवार रात करीब नौ के बाद वह जिम करके अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मंदिर मार्ग पर उसे कुछ लोग मिल गए, जिन्होंने पुरानी रंजिश में मलखान से मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन

मलखान अपने दोस्तों के साथ बाइक पर बैठकर वहां से जाने लगा। तभी आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली उसके दांये पैर की जांघ में जाकर लगी, जिससे वह घायल हो गया। सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह का कहना है कि घटना में अभी तहरीर नहीं मिली है। युवक का अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें