फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: BJP नेता के आपत्तिजनक वीडियो मामले में नया मोड़... सामने आई साथ में मौजूद महिला, बताई उस दिन की पूरी कहानी

Sun, 13 Jul 2025 04:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सलेमपुर (बुलंदशहर)

सार

वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को ही भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने वीडियो में नजर आ रहे अनुसूचित मोर्चा के आरोपी पदाधिकारी को पदमुक्त कर पार्टी से निष्कासित कर दिया था। वहीं, अब इस प्रकरण में नया मोड़ सामने आया है। वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला रविवार को सलेमपुर थाने पहुंच गई।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में महिला और युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन के श्मशान घाट में कार में बैठी महिला और भाजपा नेता के वायरल हुए आपत्तिजनक वीडियो मामले में नया मोड़ आ गया है। वीडियो में नजर आ रही महिला ने बताया कि वीडियो करीब आठ माह पूर्व प्रधान और अन्य आरोपियों ने मिलकर जबरन बनाया था। आरोपियों ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की और भाजपा नेता की जबरन पेंट उतरवाकर वीडियो बना लिया था। आरोप है कि आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब डेढ़ लाख रुपये भी हड़प लिए। अब रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने यह वीडियो वायरल किया है। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक महिला व एक युवक को कार से आपत्तिजनक हालत में उतरते हुए दिखाया गया। वीडियो में युवक व महिला लोगों से वीडियो न बनाने की गुहार लगाते नजर आ रहे थे। युवक वीडियो में अर्द्धनग्न हालत में नजर आ रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को ही भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने वीडियो में नजर आ रहे अनुसूचित मोर्चा के आरोपी पदाधिकारी को पदमुक्त कर पार्टी से निष्कासित कर दिया था। वहीं, अब इस प्रकरण में नया मोड़ सामने आया है। वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला रविवार को सलेमपुर थाने पहुंच गई।

यह भी पढ़ें- प्रेमी से मरवा डाला पति: 'जितनी गोली मारनी है मार... मगर बचने न पाए', आशिक से चिल्लाकर बोली बीवी; खुले कई राज

महिला मूल रूप से शिकारपुर नगर क्षेत्र की रहने वाली है और वीडियो में नजर आ रहा भाजपा नेता भी शिकारपुर नगर क्षेत्र का निवासी है। पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि करीब सात से आठ माह पूर्व वह वीडियो में नजर आ रहे भाजपा नेता के साथ कैलावन के पास कार में बैठ कर बात कर रही थी। इसी दौरान प्रधान उमेश, ललित और छोटे लाल समेत तीन अन्य लोगों ने वहां पहुंचकर धमकाना शुरू कर दिया। 

इसके साथ ही आरोपी जबरन कार समेत दोनों को श्मशान घाट के पास ले गए। जहां आरोपियों ने जबरन भाजपा नेता की पैंट उतरवा दी और पीड़िता के साथ भी अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ की और दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी।

आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भाजपा नेता से तीन किश्तों में डेढ़ लाख रुपये भी वसूल लिए। अब आरोपी वीडियो डिलीट करने के नाम पर तीन लाख रुपये और मांग रहे थे। गत आठ जुलाई को भी आरोपियों ने पीड़िता को रास्ते में रोककर रुपये मांगे थे। लेकिन, रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अभद्रता की और अब वीडियो वायरल कर दिया है। 

यह भी पढ़ें- Radhika Yadav Murder: पिता ने क्यों की राधिका की हत्या? जांच में सामने आई वजह; गांव वालों की चुभती थी ये बात

छह दिन से लापता है भाजपा नेता
पीड़िता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बीते करीब छह दिनों से वीडियो में उनके साथ नजर आ रहा भाजपा नेता लापता है। पीड़िता ने बताया कि उसका उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। पीड़िता ने भाजपा नेता के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। 
विज्ञापन

मामले में महिला की तहरीर के आधार पर तीन नामजद व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - डा. तेजवीर सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें