फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: संपूर्ण क्रांति ट्रेन के इंजन में अटका युवक का शव, आधे घंटे रुकी

विज्ञापन
ट्रेन में फंसा युवक का शव। संवाद
विज्ञापन
चोला। थाना क्षेत्र से गुजर रहे दिल्ली हावड़ा ट्रैक पर बृहस्पतिवार देर शाम संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन को आपात स्थिति में रोका गया। ट्रेन के इंजन की तरफ एक युवक का शव अटका हुआ था। करीब आधे घंटे बाद शव निकालकर ट्रेन को रवाना किया गया। मृतक की शिनाख्त दिल्ली के अशोक नगर निवासी आदित्य के रूप में हुई।
विज्ञापन


चोला क्षेत्र के चोला रेलवे स्टेशन पर देर शाम संपूर्ण क्रांति ट्रेन दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही थी। उसी दौरान चोला रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन चालक को इंजन में किसी व्यक्ति के पर शव के अटके होने की सूचना मिली। जिस पर उन्होंने ट्रेन को चोला स्टेशन के पास रोक दिया। सूचना पर जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। ट्रेन के इंजन में एक युवक शव फंसा हुआ था। जिसके बाद इंजन से शव को निकाला गया। खुर्जा जंक्शन जीआरपी प्रभारी मोनू ने बताया कि शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक की शिनाख्त 20 वर्षीय आदित्य निवासी न्यू अशोक नगर दिल्ली के रूप में हुई है। वहीं, चोला रेलवे के स्टेशन मास्टर धीरज कुमार ने बताया कि ट्रेन लगभग 30 मिनट रुकी रही। शव निकालने के बाद उसे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें