सिकंदराबाद। सिकंदराबाद क्षेत्र में राज्य कर्मचारी बीमा निगम 30 बेड का चिकित्सालय बनाने की योजना बना रहा है। इसके लिए तहसील प्रशासन से 5 एकड़ जमीन मांगी गई है। तहसील प्रशासन अस्पताल निर्माण के लिए जमीन की तलाश कर रहा है। अस्पताल के निर्माण से राज्य कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत कुमार ने एसडीएम सिकंदराबाद रेनू सिंह को पत्र लिख 30 बेड के कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय के निर्माण के लिए 5 एकड़ भूमि शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। एसडीएम रेनू सिंह ने बताया कि इस संबंध में जिला प्रशासन से पत्र प्राप्त हुआ है। तहसील क्षेत्र में अस्पताल निर्माण के लिए जगह की तलाश की जा रही है। संवाद