फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में जेल में मिले ब्लेड और नकदी

Sun, 09 Apr 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
डीएम और एसएसपी की छापामारी में शनिवार को जेल सुरक्षा की पोल खुल गई। तलाशी के दौरान बंदियों के पास से ब्लेड और हजारों रुपये की नकदी समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले। जिस पर डभ्एम-एसएसपी ने जेल अफसरों से कड़ी नाराजगी जताई। बरामद सामान को सील कर दिया गया है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार शाम करीब 6.30 बजे जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह और एसएसपी सोनिया सिंह पुलिस बल के साथ जिला कारागार पहुंचे। उनके पहुंचते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम-एसएसपी ने अपनी मौजूदगी में जेल बैरकों की सघन तलाशी कराई।

तलाशी में हत्या के मामले में बंद कैदी के पास से 3400 रुपये और बलात्कार के मुल्जिम से 10 हजार रुपये मिले। इसके अलावा कई बंदियों के पास से भारी संख्या में ब्लेड बरामद हुए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि इसके अलावा कई और आपत्तिजनक चीजें जिला कारागार से बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


इसके बाद डीएम-एसएसपी ने जेल प्रशासन के साथ मीटिंग की। मीटिंग में जेल की लचर व्यवस्था पर अफसरों ने नाराजगी जताई और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। डीएम ने जेल अधीक्षक पर कई मामलों को लेकर गहरी नाराजगी जाहिर की।

जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि यह रूटीन निरीक्षण था। इसमें काफी आपत्तिजनक वस्तुएं मिली हैं। उन्हें सील करा दिया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि डीएम-एसएसपी ने निरीक्षण के बाद आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें