फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ब्लैक स्पॉट सुधारे जाएंगे, नो-पार्किंग में खड़े वाहन होंगे सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्प्तिवार को जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने कहा कि सड़कों पर डग्गामारी और नियम विरुद्ध दौड़ने वाले वाहनों पर लगाम कसी जाए, साथ ही ब्लैक स्पॉट्स के सुधारात्मक कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार चिह्नित ब्लैक स्पॉट्स पर तत्काल सुधारात्मक कार्य शुरू करें। उन्होंने कहा कि इन कार्यों में जनप्रतिनिधियों से भी समन्वय स्थापित किया जाए जिससे कि जनहित के कार्यों में तेजी आए। एआरटीओ प्रवर्तन को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि बिना लाइसेंस ड्राइविंग, शराब पीकर गाड़ी चलाना और ओवरलोडिंग जैसे मामलों में अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का पालन कराना केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि धरातल पर उसका असर दिखना चाहिए। शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए डीएम ने पुलिस और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा और टैक्सी केवल निर्धारित स्टैंड पर ही खड़े हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें