फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की कालाबाजारी पर डीलर और पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन की कालाबाजारी पर डीलर और पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात के गांव कुदैना के राशन डीलर और उसके पुत्र के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पूर्ति विभाग की टीम के निरीक्षण में राशन की दुकान घर की गैलरी में संचालित होते मिली, जबकि गेहूं, चावल, मक्का, रिफाइंड आदि स्टॉक की कालाबाजारी किए जाने का पता चला। देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कुदैना के कुछ ग्रामीणों द्वारा राशन डीलर द्वारा आवश्यक वस्तुओं के वितरण में अनियमितता बरतने की जाने की आईजीआरएस पोर्टल और उपजिलाधिकारी के समक्ष शिकायत की गई थी। इस पर पूर्ति विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर 40 कार्डधारकों से बातचीत की, जिसमें कार्डधारकों द्वारा राशन डीलर पर अभद्र व्यवहार करने, निर्धारित मात्रा से कम मात्रा में खाद्यान्न देना, राशनकार्डों पर जबरन प्रतिष्टियों का अंकन करने, अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन न देने, चना-नमक, रिफाइंड तेल आदि न देने के आरोप लगाए गए। दुकान के निरीक्षण के दौरान विक्रेता राजबाला और उसका पुत्र विपिन मौजूद मिला। दुकान पर मात्र साइन बोर्ड और अपठनीय रेट बोर्ड मिला। विक्रेता की दुकान घर के अंदर बनी एक गैलरी में संचालित मिली। निरीक्षण में दुकान में 19.45 क्विंटल गेहूं, 13.20 क्विंटल चावल, 4.83 क्विंटल मक्का, 37 पैकेट रिफाइंड कम मिला, जिसको कालाबाजारी में बेचे जाने की आशंका जताई गई। देहात पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर राशन डीलर राजबाला और उसके पुत्र विपिन के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें