फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ट्रेड डील के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
सिकंदराबाद तहसीलदार को ज्ञापन सो सकते भारतीय किसान यूनियन लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकर्ता - फोटो : 1
विज्ञापन
सिकंदराबाद। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त किसान क्रांति मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीश गाजी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे। पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार को ट्रेड डील से जुड़े निर्णय लेने चाहिए।
एसडीएम ने ज्ञापन को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बलराज मावी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता कैप्टन नरेश, नजर गाजी, आबिद गाजी, हरिमोहन भड़ाना समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें