फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजयुमो ने फूंका गुलाम नबी का पुतला

Mon, 14 Mar 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने जलाया वित्त मंत्री का पुतला।
विज्ञापन
आरएसएस की तुलना आईएसआईएस से करने के विरोध में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद का पुतला फूंका। जेवर अड्डे पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन



सोमवार सुबह 11.30 बजे भाजयुमो कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जेवर अड्डे चौराहे पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने गुलाम नबी का पुतला फूंकते हुए प्रदर्शन किया। भाजयुमो नगर अध्यक्ष प्रांशु बंसल ने का कि कांग्रेस मुद्दा विहीन पार्टी हो गई है।

राष्ट्रभक्त संगठन आरएसएस पर जो आरोप लगाए गए हैं वह आधारहीन और तथ्यहीन हैं। कांग्रेसी नेताओं को संघ के इतिहास की जानकारी नहीं है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस उल्टी-सीधी बयानबाजी छोड़कर राष्ट्रहित में ध्यान लगाए। इस दौरान प्रेमप्रकाश अरोरा, रामेश्वर दयाल सैनी, विजेंद्र सिंह खटिक, विजय सोलंकी, नवनीत बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें