फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: बराल गांव में भाजपा कार्यकर्ता पर 17 वोट कटवाने का आरोप, सपा जिलाध्यक्ष ने कार्रवाई की मांग की

Mon, 09 Feb 2026 08:25 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने कहा कि भाजपा एक विशेष समुदाय के वोट कटवाने का कार्य अपने कार्यकर्ताओं से करवा रही है। सिकंदराबाद विधानसभा के गांव बराल भाग संख्या 38 व 40 पर भाजपा के सेक्टर संयोजक मुकेश पाल सिंह द्वारा 17 फार्म वोट कटवाने के लिए दिए गए।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मतदाताओं की वोट कटवाने का आरोप लगाया। कहा कि गांव बराल में भाजपा कार्यकर्ता ने स्वयं बीएलओ को फॉर्म देकर 17 मतदाताओं के वोट काटने को आवेदन दिया, जोकि गलत है। भाजपा पूरे प्रदेश में सुनियोजित ढंग से एक विशेष समुदाय के वोट कटवाने का कार्य कर रही है।

विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने कहा कि भाजपा एक विशेष समुदाय के वोट कटवाने का कार्य अपने कार्यकर्ताओं से करवा रही है। सिकंदराबाद विधानसभा के गांव बराल भाग संख्या 38 व 40 पर भाजपा के सेक्टर संयोजक मुकेश पाल सिंह द्वारा 17 फार्म वोट कटवाने के लिए दिए गए। जबकि मतदाताओं ने एसआईआर के फार्म भरकर बीएलओ को जमा दिए। इस मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भेजा गया है। साथ ही आरोपी भाजपा कार्यकर्ता पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजा है। 

जिला महासचिव कृष्णपाल यादव ने कहा कि जिले में फर्जी तरीके से फार्म सात को छपवाकर मतदाताओं की पूरी डिटेल प्रिंट करने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे फार्म को बिना मतदाता के बीएलओ द्वारा रिसीव न किया जाए। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अन्नू चौधरी, राम कुमार यादव, संदीप राघव व बादल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यालय से फार्म प्राप्त होने पर बीएलओ को जांच के लिए दिए गए। किसी भी मतदाता की वोट कटवाने के लिए नहीं कहा है। - मुकेश पाल सिंह, बराल निवासी, सेक्टर संयोजक भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें