फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर उतरे भाजपाई

Thu, 11 Aug 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईवे पर हुई हैवानियत के खिलाफ भाजपाइयों ने विरोध का बिगुल बजा दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष के  नेतृत्व में भाजपाइयों ने सपा सरकार पर निशाना साधा है। बुलंदशहर से विरोध का बिगुल फूंकने के बाद भाजपाई आज से प्रदेशभर में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक सुरेश राणा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने कालाआम चौराहे स्थित मलका पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरेश राणा ने कहा कि अखिलेश सरकार के कार्यकाल में महिला अपराधों में काफी तेजी आई है, जिसके लिए सीधे तौर पर सरकार जिम्मेदार हैं।

भाजपाइयों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सदर को भी सौंपा। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन, पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह सिरोही, विधायक विमला सोलंकी, पूर्व विधायक अनिल शर्मा, होशियार सिंह, मुंशीलाल गौतम, पूर्व एमएलसी सतीश शर्मा, चेयरपर्सन पति हितेश गर्ग, कृष्णकांत वार्ष्णेय, अजय त्यागी, गिरीराज सिंह, धर्मेंद्र काली, पिंकी बोहरा, प्रशांत वशिष्ठ, आशीष वत्स, आनंद चौधरी, सुनील शर्मा, डॉ. अनिता लोधी, संजय सिंह, देवेंद्र सिंह लोधी, चंद्रप्रभा, संजय माहेश्वरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें