ात्रा से गैंग रेप के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को भाजपाइयों ने कोतवाली में धरना दिया। भाजपा नेताओं ने तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं होने पर विशाल आंदोलन की चेतावनी भी दी।
उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सीओ को सौंपा। सीओ के आश्वासन पर भाजपाइयों ने धरना समाप्त किया। बता दें कि कक्षा सात की नाबालिग छात्रा को 16 नवंबर को ट्यूशन पढ़ने जाते समय नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया था।
27 नवंबर को पुलिस ने छात्रा को कोतवाली क्षेत्र के सुखलालपुर तिराहे से बरामद कर लिया था। छात्रा के मजिस्ट्रेट बयान के आधार पर पुलिस ने नगर के गद्दीवाडा निवासी शाहजेब, उबैद,हसन, सलीम, के खिलाफ बंधक बनाकर गैंग रेप की रिपोर्ट दर्ज की थी।
नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भाजपाइयों में आक्रोश हैं। बुधवार को भाजपाइयों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली में धरना दिया।
धरने को संबोधित करते हुए विधायक विमला सोलंकी ने कहा कि पुलिस प्रशासन सपा के एजेंट के रूप में काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सपा नेताओं के दबाव में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
देवेंद्र खटाना ने चेतावनी दी की यदि तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सिकंदराबाद के लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। एडवोकेट सतीश गडाना ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं होने पर कोतवाली पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरने को विजेंद्र प्रताप सोलंकी, गीता गोयल, गीता सोलंकी, हेमंत शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता हरि किशन भाटी ने की।
संचालन एडवोकेट सतीश गडाना ने किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पिंकी बोहरा, सुनील तायल, नरेंद्र सैनी, कैलाश तितौरिया, सुशील राणा, अरुण प्रजापति, मोंटू उपाध्याय, बालमुकंद सेन, रामअवतार वाल्मिकी आदि मौजूद रहे।