फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की राह में बगावत का अड़ंगा

Wed, 18 Jan 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा ने बेशक प्रत्याशी घोषित कर दिए हों, लेकिन इनकी राह आसान नहीं दिखती। पार्टी के योद्धाओं को विपक्षियों से पहले असंतुष्टों को साधना चुनौती होगी। भाजपा प्रत्याशियों के स्वागत और चुनावी रणनीति को लेकर हुई बैठक से भी तमाम दिग्गजों ने दूरी बनाए रखी। कई दिग्गज बगावत का झंडा बुलंद कर सकते हैं।


भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार शाम जिले की छह सीटों पर सूची जारी कर दी थी। डिबाई सीट को छोड़कर सभी सीटों पर उम्मीदवार तय हो चुके हैं। जिले की एक-एक सीट पर 15 से 25 दावेदार होने के कारण असंतुष्टों की फौज है।  टिकट की आस लगाए बैठे तमाम दिग्गज अंसतुष्टों का बड़ा खेमा है। यह असंतुष्ट नेता अब भाजपा प्रत्याशियों के लिए सिरदर्द बन सकते हैं।
विज्ञापन


असंतुष्ट नेताओं को थामना पार्टी और प्रत्याशियों के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी। असंतुष्ट नेताओं में नाराजगी को इससे भी देखा जा रहा है कि मंगलवार को भाजपा प्रत्याशियों के स्वागत समारोह और आगामी चुनाव को लेकर रणनीतिक बैठक में कोई भी असंतुष्ट नेता नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


मंगलवार को भूड़ रोड स्थित एक होटल में हुई इस बैठक में सांसद डॉ. भोला सिंह ने सभी से एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया। इसमें जिले के तमाम दिग्गज भाजपा नेता नदारद दिखे। अनूपशहर, बुलंदशहर, शिकारपुर और खुर्जा पर मजबूती से दावा ठोंक रहे कई दिग्गज अब दूरी बना सकते हैं। इन दावेदारों ने अपने समर्थकों के साथ रणनीति बनानी शुरू कर दी है।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें