फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बाइक सवार किसान की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र के दौलतपुर कलां से जहांगीराबाद मार्ग पर बाइक सवार गजेंद्र सिंह लोधी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना खानपुर क्षेत्र के गांव ढकरौली निवासी 40 वर्षीय गजेन्द्र सिंह लोधी रविवार को बाइक से अनूपशहर क्षेत्र के गांव तोरई किसी अपने निजी कार्य से गए थे। देर शाम लौटते समय थाना नरसेना क्षेत्र के गांव नरसेना के निकट गन्ना क्रय केंद्र के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, आरोपी वाहन चालक मौके से भाग गया। इस दौरान खेत पर काम कर रहे किसानों व राहगीरों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें