फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। थाना क्षेत्र में डरौरा पुलिया के निकट सोमवार तड़के चार बजे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक शिवा निवासी गांव चरौरा थाना आहार की जान चली गई। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


आहार थाना क्षेत्र के गांव चरौरा निवासी शिवा कुमार रविवार शाम को बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त से मुलाकात करने के लिए अनूपशहर गए थे। जहां से सोमवार तड़के करीब चार बजे वह बाइक से ही वापस अपने गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डरौरा पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल शिवा को सरकारी अस्पताल अनूपशहर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने बताया कि अभी तक परिजनों से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें