फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बाइक सवार युवक की वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र से गुजर रहे अनूपशहर हाईवे पर बुधवार सुबह मखैना नहर के निकट बाइक सवार किसान कुलदीप को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शाम तक मामले में परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव राजौर निवासी कुलदीप कुमार खेतीबाड़ी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करते थे। परिवार के लोगों के मुताबिक बुधवार सुबह वह बाइक लेकर घर से निकले थे। कुछ देर बाद पुलिस ने उनकी मौत की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक जब वह मखैना नहर के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। जबकि, आरोपी वाहन चालक मौके से अपना वाहन लेकर भाग निकला।
उनकी जेब से मिले फोन व दस्तावेज के आधार पर शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि सुबह जब वह घर से निकले थे तो उन्होंने गांव जिरौली जाने की बात कही थी। कोतवाली निरीक्षक रवि रतन सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। हाईवे पर व आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी वाहन चालक की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें