अरनिया क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के गांव जहानपुर में विलाप करते परिजन । संवाद
खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र के ईसनपुर गांव के पास बुधवार रात को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार 40 वर्षीय सतेंद्र निवासी जहानपुर की मौत हो गई। वहीं सतेंद्र की मौत के बाद से घर पर मातम पसरा हुआ है।
अरनिया थाना प्रभारी ने बताया कि जहानपुर गांव निवासी सतेंद्र बुधवार को किसी काम से खुर्जा गए थे। रात को वह बाइक पर सवार को होकर वापस घर लौट रहे थे। जब वह ईसनपुर गांव कट के पास पहुंचे, तो किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सतेंद्र को कैलाश अस्पताल पहुंचाया। जहां से उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जब परिजन सतेंद्र को लेकर मेरठ मेडिकल के लिए रवाना हुए तो बीच रास्ते में ही सतेंद्र ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।