फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छतारी। क्षेत्र के मूढ़ा करीमपुर गांव के पास रविवार शाम को तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई और कार सवार मौके से भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


छतारी थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि जनपद अलीगढ़ के गोधा रोड निवासी हुकुम सिंह (30) रविवार शाम को छतारी के नारायणपुर गांव में आलू लेने जा रहे थे। जब वह थाना छतारी के मूढ़ाकरीमपुर गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।
वहीं बाइक समेत हुकुम सिंह दूर जाकर गिरे। हादसे के बाद कार सवार वहां से भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हुकुम सिंह को दानपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें