फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, मासूम बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। अनूपशहर हाईवे पर शनिवार देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक पर अपने पिता के साथ जा रही चार वर्षीय मासूम बच्ची की गंभीर चोट आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अहमदगढ़ निवासी राजेंद्र कुमार शनिवार रात अपनी चार साल की पुत्री काव्या के साथ अनूपशहर से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक डिबाई क्षेत्र के गांव दौरऊ के समीप पहुंची, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। इस हादसे में बाइक चला रहे राजेंद्र तो संभल गए, लेकिन पीछे बैठी उनकी पुत्री काव्या सड़क पर दूर जा गिरी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बच्ची लहूलुहान हो गई।
आनन-फानन में वह बेटी को अन्य लोगों की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दानपुर लेकर पहुंचे। हालांकि, वहां तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद काव्या को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली निरीक्षक रवि रतन सिंह ने बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

लेकिन, मृतका के परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही मासूम के शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ गांव ले गए। इस हादसे ने एक बार फिर दोपहिया वाहनों पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें