संवाद न्यूज एजेंसी
अनूपशहर। थाना क्षेत्र के गांवा जिरौली में साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान एक बाइक ने उनको टक्कार मार दी। हादसे में उनकी जान चली गई। जबकि, बाइक सवार दोनों लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज, घायलों को उपचार के लिए भेजा है।
डिबाई के गांव जलालपुर निवासी 50 वर्षीय सतपाल सिंह जिरौली स्थित स्कूल में अध्यापक थे। परिजनों के अनुसार, शनिवार दोपहर के समय वह स्कूल से साइकिल पर अपने गांव लौट रहे थे। तभी स्कूल के निकट अनूपशहर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार दो युवक भी इस हादसे में घायल हुए हैं। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और सभी को अनूपशहर सरकारी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। सतपाल पिछले कई वर्षों से गांव जिरौली स्थित विद्यालय में प्राइमरी कक्षाओं में अंग्रेजी पढ़ाते थे। विद्यालय से उनके गांव की दूरी मात्र 3 किलोमीटर है। कोतवाली प्रभारी अनूपशहर धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे का मामला संज्ञान में आया है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।