शिकारपुर। कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर रानऊ गांव के पास बुधवार देर शाम ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार किसान की मौत हो गई।
अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खखूंडा निवासी रामरतन ने बताया कि उनका पुत्र मोनू खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। बुधवार शाम बाइक से शिकारपुर से अपने गांव लौट रहा था। रानऊ गांव के पास उसकी बाइक की सामने से आ रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।