फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गांव मुल्लानी के निकट वाहन की टक्कर से तीन टुकड़ों में टूटी बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात गांव मुल्लानी के निकट बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के तीन टुकड़े हो गए और चालक रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के गांव मथुरा नागल निवासी 36 वर्षीय रविन्द्र सिंह शनिवार रात करीब नौ बजे अपने गांव से किसी परिचित से मिलने मुल्लानी जाने के लिए बाइक से निकले थे। आसपास के लोगों ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे तेज आवाज आई। जब मौके पर पहुंचे तो वहां एक बाइक तीन टुकड़ों में टूटी पड़ी थी और युवक गंभीर रूप से घायल था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और रविंद्र को जहांगीराबाद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि रविंद्र मजदूरी कर अपना व परिवार का पालन-पोषण करते थे। हादसे की खबर से गांव में शोक की लहर है। सीओ अनूपशहर रामकरण सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें