फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बीएड व स्पेशल बीएड परीक्षा 16 जून से होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने बीएड व स्पेशल बीएड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 16 जून से शुरू होंगी। सभी केंद्रों पर परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी। परीक्षा नकलविहीन कराने को लेकर तैयारी भी तेज कर दी है।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि सीसीएसयू ने अधिसूचना में बीएड और स्पेशल बीएड (एमआर) मुख्य परीक्षा-2026 प्रथम वर्ष (मुख्य, भूतपूर्व, बैक पेपर) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीएड स्पेशल प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 16 से 29 जून तक आयोजित होंगी। सुबह दस से दोपहर एक बजे तक इन परीक्षाओं का आयोजन कराया जाएगा।
वहीं, बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 18 से 27 जून तक होंगी। ये परीक्षाएं भी सुबह दस से दोपहर एक बजे तक होंगी। परीक्षाएं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर आंतरिक उड़न दस्ते गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि परीक्षा के दौरान केंद्रों पर किसी भी परीक्षार्थी को गहन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। छात्र-छात्राएं प्रवेश पत्र और पेन के साथ ही केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें