फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि के समय तिरंगा लाइट से जगमग होगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
रात्रि के समय तिरंगा लाइट से जगमग होगा शहर
विज्ञापन

बुलंदशहर। शहर की सड़कें अब तिरंगे की रोशनी से जगमग नजर आएंगी। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण जल्द ही लखनऊ-नोएडा की तर्ज पर शहर की प्रमुख सड़कों पर तीन रंग (केसरिया, सफेद और हरा) की लाइट लगवाएगा। कालाआम चौराहे से भूड़ और भूड़ से सदर तहसील तक तिरंगा लाइट लगाई जाएगी। इस कार्य पर प्राधिकरण करीब साढ़े पांच लाख रुपये की धनराशि खर्च करेगा।
नगर के मुख्य चौराहे कालाआम (शहीद चौक) से भूड़ चौराहे तक डिवाइडरों के मध्य स्थित खंभों पर तिरंगा यानी तीन रंग (केसरिया, सफेद और हरा) की रोशनी लगवाई जाएगी। इस कार्य के लिए करीब ढाई लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इसके बाद भूड़ चौराहे से सदर तहसील तक डिवाइडरों के मध्य स्थित खंभों पर तिरंगा लाइट लगाई जाएगी। इस कार्य के लिए करीब तीन लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण अफसरों के अनुसार रंग बिरंगी लाइटों का कनेक्शन स्ट्रीट लाइट के साथ जोड़ा जाएगा। एक खंभे पर करीब चार वाट की एलईडी लाइट्स लगेंगी, जिसका खर्चा भी कम आएगा। इसमें सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद और नीचे हरे रंग की लाइटें होंगी।
विज्ञापन

शहर को तिरंगा लाइट से जगमग करने के लिए कालाआम चौराहे से भूड़ होते हुए सदर तहसील तक योजना बनाई गई है। इसके लिए बोर्ड द्वारा अनुमति दे दी गई है। जल्द ही इस कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। तिरंगा लाइट लगने से रात्रि के समय शहर की सुंदरता और बढ़ेगी। - संतोष कुमार, प्रभारी सचिव बीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें