फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीए ने सीज किया अवैध मोबाइल टावर

Fri, 20 Nov 2015 05:02 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर विकास प्राधिकरण के अफसरों ने बृहस्पतिवार को ज्ञानलोक टीचर्स कालोनी में अवैध रूप से संचालित एक मोबाइल टावर को सीज कर दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर डीएम ने बीडीए अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
 
जानकारी के मुताबिक ज्ञानलोक वेलफेयर सोसायटी के सचिव विजय गर्ग ने डीएम को शिकायत देते हुए बताया था कि मोहल्ले में मापदंडों के विपरीत लगे एक मोबाइल टावर की उच्च विकिरणों से लोगों में कैंसर, पार्किसन, हार्ट और स्कीन आदि की बीमारियां फैल रही हैं।

डीएम ने अफसरों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

अफसरों ने जांच की तो पाया कि मोबाइल टावर मापदंडों के विपरीत संचालित है।

जिस पर कार्रवाई करते हुए बीडीए के अफसरों ने टावर को सीज कर दिया। बीडीए की कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें