बृहस्पतिवार को पेंशनर्स से अवैध वसूली पर समाज कल्याण विभाग में हंगामा खड़ा हो गया।
गिनौरा नगली के प्रधान रवि ने बाबुओं पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया।
प्रधान ने कहा कि विभाग के बाबू बिना पैसे लिए काम नहीं करते।
लोगों को तब तक परेशान किया जाता है जब तक वह दलालों के चंगुल में फंस नहीं जाता।
गांवों में समाज कल्याण विभाग के दलाल प्रधानों से संपर्क कर वसूली में लगे हुए हैं।
सपा नेता अफजाल ने भी विभागीय बाबुओं पर वसूली का आरोप लगा डीएम से शिकायत की बात कही है।
समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जो बाबू अवैध वसूली में लगे हैं उनपर कार्रवाई की जाएगी।