बीडीए और बैंक की नजरों में गंगानगर आवासीय कालोनी के एफोर्डेबल फ्लैट्स की कीमत अलग-अलग होने के चलते होमलोन मिलने में हो रही परेशानी से आवंटी प्राधिकरण को फ्लैट लौटाने को मजबूर हो रहे हैं।
प्राधिकरण अफसर अब तक 70 आवंटियों को बुकिंग राशि लौटा चुके हैं। आवंटियों का कहना है कि फ्लैट की कीमत 12 लाख रुपये से ज्यादा नहीं है, जबकि प्राधिकरण ने 17 से 19 लाख रुपये इसकी कीमत लगाई है।
बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने दुर्बल और सामान्य आय वर्ग के लोगों के लिए 417 ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और एफोर्डेबल फ्लैट्स का निर्माण करवाया था। ईडब्ल्यूएस वर्ग के कुल फ्लैट्स बिक चुके हैं। आठ लाख की कीमत वाले 118 एलआईजी फ्लैट्स में से 36 फ्लैट्स को खरीदने वाला सामने नहीं आया है।
प्राधिकरण ने आमदनी बढ़ाने के लिए 288 एफोर्डेबिल फ्लैट्स बनवाए थे। 170 लोगों ने फ्लैट्स की बुकिंग भी करा दी। नतीजतन बैंकर्स को होम लोन की फाइल रिजेक्ट करनी पड़ी। वहीं, फ्लैट्स की कम कीमत आंके जाने से आवंटियों ने अपने हाथ खींच लिए।