फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक स्कूलों में खत्म हुआ नगरी और ग्रामीण क्षेत्र का कैडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक स्कूलों में खत्म हुआ नगरी और ग्रामीण क्षेत्र का कैडर
विज्ञापन

बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में ग्रामीण और नगरीय कैडर को लेकर सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। नगरीय क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए सरकार इस कैडर को खत्म करेगी। शासन द्वारा विभाग से नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात शिक्षकों का डाटा पूर्व में मांग लिया गया था। इसमें नगरीय क्षेत्रों में सबसे ज्यादा शिक्षकों की कमी दिखाई गई है।
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में सरकार शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर बेहद गंभीर है। समय-समय पर स्कूलों में छात्रों के हित को देखते हुए सरकार बड़ा बदलाव करती रही है। लेकिन अब फिर से स्कूलों मे एक नया बदलाव होने जा रहा है। बताया गया कि शासन सभी परिषदीय स्कूलों में नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के कैडर को खत्म करने जा रहा है। जिले की बात करें तो यहां पर बेसिक शिक्षा विभाग के 2399 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें करीब आठ हजार शिक्षक तैनात हैं। इसमें छह नगर क्षेत्र हैं और 16 विकास खंड ग्रामीण क्षेत्रों में आते हैं। गत दिनों शासन ने विभाग से नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में तैनात शिक्षकों का डाटा भी मांगा था। विभाग के अनुसार नगर क्षेत्र में सबसे ज्यादा शिक्षकों की कमी है। वर्षों से ग्रामीण से नगर क्षेत्र में शिक्षकों तबादले नहीं हुए हैं। बताया गया कि शासन द्वारा यदि इस कैडर को खत्म कर दिया तो नगर क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर और ग्रामीण क्षेत्र के कैडर को खत्म करने के लिए शासन स्तर से कार्रवाई चल रही है। विभाग से डाटा मांगा गया था, जिसे बेसिक शिक्षा विभाग को भेज दिया गया है।
- अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें