फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 बजे तक नहीं खुला बैंक, स्टेट हाईवे किया जाम

Mon, 19 Dec 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
नोटबंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बुलंदशहर मार्ग स्थित इलाहाबाद बैंक सोमवार को 11 बजे तक नहीं खुला तो गुस्साए ग्राहकों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान महिला खातेदारों ने बैंक मैनेजर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी महिलाओं की नोकझोंक हुई।

उधर, बुगरासी में इलाहाबाद बैंक के खुलते ही उपभोक्ताओं को पता चला कि कैश नहीं है तो उनका गुस्सा भड़क गया। इसके चलते बैंक को बंद करना पड़ा। जानकारी के अनुसार सोमवार को इलाहाबाद बैंक पर सुबह 5 बजे से खातेदार लाइन में खड़े थे। करीब 11 बजे तक भी जब बैंक नहीं खुला तो खातेदार भड़क गए और स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। खातेदार असगरी, बिलकीस, शमशाद, बानो, यासीन अहमद, जमील, राजकुमार, शाहिद अली, लियाकत अली, अहसान व सरफराज ने बताया कि सुबह से ही वह लाइन में लगे थे लेकिन 11 बजे तक बैंक नहीं खोला गया। जाम की सूचना पर एसआई नीरज सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान गुस्साई महिला खातादारों से पुलिसकर्मियों की नोकझोंक भी हुई।  उधर, बैंक अधिकारियों का कहना है कि बैंक में कैश खत्म हो गया है। कैश आते ही वितरण कर दिया जाएगा। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक में भी कैश न होने पर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें