फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 28 से तीन दिन हड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिलेभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी 28 सितंबर से तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बैनरतले होगी। 11 सितंबर की हड़ताल के बाद उच्च स्तरीय बैठक में कोई निर्णय नहीं हो सका।
विज्ञापन

मांगों पर सुनवाई न होने पर संगठन ने 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी है। यूएफबीयू के जिला संयोजक तरूणवीर सिंह तोमर ने पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग दोहराई। लंबित मुद्दों के समाधान के लिए 18 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन होगा।
20 सितंबर को एक्स और सोशल मीडिया कैंपेन चलाया जाएगा। 22 सितंबर को काला बिल्ला लगाकर विरोध होगा और 24 सितंबर को विभिन्न केंद्रों पर प्रदर्शन किए जाएंगे। आम जनता के लिए निजी बैंक खुले रहेंगे, साथ ही नेट बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं सुचारु रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें