बैंकों में नई करेंसी नोट की आस में पहुंचे लोगों को राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार को बैंकों में 40 करोड़ के नई करेंसी नेाट पहुंचने के बावजूद बैंकाें के सामने लोगाें की शाम तक कतार लगी रही है। लोगों का कहना है कि जब तक 500 का नया नोट नहीं मिलेगा तब तक समस्या जस की तस रहेगी।
सिविल लाइन, डीएम रोड और यमुनापुरम की पीएनबी शाखा, मोतीबाग की एसबीआई, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक में लोगों की कतार लगी रही। बैंकों में बुजुर्ग, महिला और दिव्यांग की अलग लाइन का आदेश है मगर ऐसा कहीं नहीं दिखा, बल्कि युवाआें को जरूरतमंद बुजुर्गों से तू-तू मैं-मैं करते दिखा गया।
एक्सिस बैंक में दोपहर 12 बजे कैश खत्म हो गया। बैंक प्रबंधक ने बताया कि बुधवार को नई करेंसी नोट बैंक में नहीं आएगे। इसलिए ग्राहकोें के नोट नहीं बदल पाएगे। नहीं, नए करेंसी नोट नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। उन लोगों के सामने अधिक संकट हैं जिनका एकाउंट बैंकों में नहीं है। ऐसे किसान हर रोज बैंक कतारों में पहुंचते हैं।
खासबात यह है कि उनको नंबर आने सये पहले ही कैश खत्म हो जाता है ऐसे में आम आदमी को मायूस लौटना पड़ता है। एलडीएम सतपाल मेहता ने बताया नई करेंसी नोट की मांग अधिक है और सप्लाई कम हो रही है।