फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ेपन को सपा सरकार दोषी : हर्षवर्धन

Mon, 31 Oct 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
‘उप्र के पिछड़ेपन के लिए प्रदेश सरकार दोषी है। केंद्र सरकार विकास के लिए खूब पैसा दे रही है, लेकिन धन का सही उपयोग नहीं हो रहा।’ ये बातें चोला स्थित बिबकॉल कंपनी परिसर में स्वच्छ भारत अभियान के शुभारंभ में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहीं।

चोला स्थित बिबकॉल संस्थान में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इसके मुख्यातिथि केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन रहे। उन्होंने बिबकॉल परिसर में चलाए जाने वाले भारत स्वच्छ अभियान की शुरूआत की और ‘रन फार यूनिटी’ दौड़ को हरी झंडी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस है तो साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का भी बलिदान दिवस भी है। जिसे कुछ लोग याद नहीं रखते। पीएम ने सरदार पटेल का जन्मदिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाकर सामाजिक समरसता का अभाव दूर करने का काम किया है।

मोदी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और सरदार पटेल के सपनों को साकार करने का काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार आम आदमी के उत्थान के लिए कई दूरदर्शी योजनाएं बना रही है। सांसद भोला सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से कुछ लोग राजी नहीं हैं। बुलंदशहर का विकास दीपक तले अंधेरा है। 70 साल से इस पिछड़े जिले के लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री से विकास की आस की।

सिकंदराबाद विधानसभा की विधायक विमला सोलंकी ने बिबकॉल की स्थिति से अवगत करवाते हुए यहां नया काम और क्षेत्र के लिए रोजगार उपलब्ध करवाने की मांग की। बिबकॉल के प्रबंध निदेशक सीपी गोयल ने बताया कि बिबकॉल में पोलियो वैक्सीन तैयार करती है। जो भारत में एकमात्र सरकारी संस्थान है।
विज्ञापन


भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बिजेंद्र प्रताप सिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, जिला मीडिया प्रभारी शरद त्रिवेदी, युवा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज सिंह, सुनील रामा, किशोर लोधी आदि रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें