फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पुण्यतिथि पर याद किए गए बाबू बनारसी दास, किए श्रद्धासुमन अर्पित

विज्ञापन
नगर में पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते लोग। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
बुलंदशहर/जहांगीराबाद। बाबू बनारसी दास जन सेवा ट्रस्ट ने सोमवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास की 41वीं पुण्यतिथि मनाई। महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू बनारसी दास को श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद ट्रस्ट कार्यालय में उनके जीवन, कार्य और विचारों पर एक विचार गोष्ठी हुई। बाबू बनारसी दास के पौत्र अर्पित अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने जनपद में अनेक जनहित के कार्य किए। पूर्व विधायक बंसी पहाड़िया ने उन्हें देशभक्त बताया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश सदैव उनका ऋणी रहेगा। बंसी पहाड़िया ने बाबू बनारसी दास के बताए रास्ते पर चलने को सच्ची श्रद्धांजलि बताया।
पूर्व विधायक हरेंद्र अग्रवाल ने बाबू बनारसी दास के देश की आजादी में बड़े योगदान को बताया। गोष्ठी की अध्यक्षता वेदराम सिंह ने की, जबकि संचालन आदर्श देव शर्मा ने किया। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष जियाउर्ररहमान सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

जहांगीराबाद के लालकुआं स्थित बाबू बनारसी दास की प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नेताओं ने माल्यार्पण कर उनके सार्वजनिक जीवन, शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को स्मरण किया।
जिला उपाध्यक्ष एवं कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह, इमरान, आसिफ, तेजपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें