फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: लोधेश्वर मंदिर स्थापना दिवस पर निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
जहांगीराबाद में कलश यात्रा में शामिल भक्त। संवाद
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नगर के मोहल्ला लोधान स्थित लोधेश्वर मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस व जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक जयघोष, भजन-कीर्तन और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन

कलश यात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मंदिर परिसर से हुआ। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर लोकेश्वर मंदिर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें देर शाम तक हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव और लोकेश्वर महाराज के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण किए महिलाओं की बड़ी संख्या आकर्षण का केंद्र रही। नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान पुलिस बल भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के नेता प्रवेंद्र लोधी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम हैं। पूर्व सभासद धर्मपाल लोधी, पवन लोधी सहित अन्य समाजसेवियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में मंदिर समिति के पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें